- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sehore : नौतपा शुरू...
मध्य प्रदेश
Sehore : नौतपा शुरू होने से पहले तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि
Sarita
22 May 2025 6:56 AM IST

x
Sehore सीहोर: बुधवार को तेज धूप के बाद सीहोर में आंधी, बारिश और ओले गिरे, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जलनिकासी व्यवस्था फेल हो गई। हाईवे पर जाम लग गया और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम बदल गया है। बुधवार को जिले में सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के बीच बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के बराबर बड़े ओले भी गिरे।
वहीं कई पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे और तार टूट गए। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सीहोर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जहां दोपहर 2 बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर ओले भी गिरे। करीब एक घंटे की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुली करीब एक घंटे हुई बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंग्लिशपुरा क्षेत्र और गंज मंडी कस्बे समेत कई इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशान रहे।
इस दौरान नालियों का गंदा पानी जाम होने से सड़कों पर बहने लगा। तेज बारिश के बीच इंदौर-भोपाल हाईवे पर कई पेड़ धराशायी हो गए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इसके साथ ही आंधी में बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने की भी खबरें हैं। भोपाल इंदौर हाईवे पर पेड़ों की टहनियां टूटने और पेड़ उखड़ने से वाहन चालकों को अपने वाहन रोकने पड़े। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
TagsSehoreबारिशओलावृष्टिSehorerainhailstorm जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





