- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sehore: ट्रक में पीछे...
मध्य प्रदेश
Sehore: ट्रक में पीछे से घुसी कार , दो लोगों की मौत तीन घायल
Tara Tandi
21 Nov 2024 3:32 PM IST

x
Sehore सेहोरे: आष्टा के जताखेड़ा जोड़ पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार दो लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीहोर रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आष्टा भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।
जानकारी के अनुसार इंदौर भोपाल हाईवे स्थित आष्टा के जताखेड़ा जोड़ के पास के पास आयशर ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। जिसके टायर का पंचर सुधारने का काम किया जा रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार तड़के इंदौर से भोपाल जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे से टकरा गई। कार में 5 युवक सवार थे। हादसे में से दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इन्हें 108 की मदद से इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है।
हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान राहुल यादव पिता विष्णु प्रसाद यादव (25) निवासी सिवनी और सौरभ ( 25) निवासी होशंगाबाद के रुप में की गई है। घायलों के नाम इशान, इरफान और वीरेंद्र बताए जा रहे हैं। कार महाराष्ट्र के पुणे शहर की बताई गई है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
TagsSehore ट्रक पीछेघुसी कारदो लोगों मौततीन घायलSehore: Truck rear-endscar rams into ittwo people deadthree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





