मध्य प्रदेश

Sawan Monday: सुख, समृद्धि के लिए हुए अनुष्ठान, भोले हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

Gulabi Jagat
12 Aug 2024 1:55 PM GMT
Sawan Monday: सुख, समृद्धि के लिए हुए अनुष्ठान, भोले हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
x
Raisenरायसेन।सावन महीने के पवित्र चौथे सोमवार को शिवालयों सहित शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा उपासना कर शिवाभिषेक किया गया।शिव मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हवन पूजन आरती के आयोजन हुए।
भगवान भूतेश्वर शिवमंदिर में गंज बाजार किया जलाभिषेक....
गंजबाजार स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए।मन्दिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिवभक्तों महिलाओं द्वारा देवाधिदेव भगवान शिव को अक्षत चावल हल्दी कुमकुम से श्रंगार कर दही शहद चरणामृत से अभिषेक किया।
भूतेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्राचीन मंदिरों में विराजे भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया और मंगलकामनाएं की। इस स्थल पर मेला लगा। महिलाओं ने अपने परिवार की सुख, समद्धि की कामनाएं की।
कांवड़ यात्रा निकाली..... बमबम भोले हर हर महादेव के कांवड़ियों ने लगाए जयकारे बौरास नर्मदा नदी के जल से अभिषेक बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त:महिला कांवड़ियों ने भी लिया हिस्सा माध्यम ग्रुप रायसेन की ओर से चौथे सावन सोमवार को हर साल की तरह इस साल भी
बाजेगाजों
के साथ मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से शुरू हुई।समाजसेवी व भाजपा नेता जमना सेन,उनकी धर्मप्रमी नपाध्यक्ष सविता सेन द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती पूजन कर कांवड़ यात्रा की शुरुआत की गई।जिसमें उन्होंने महिला कांवड़ियों को मुफ्त भगवा साड़ी और युवा बड़े पुरूष कांवड़ियों को महादेव टीशर्ट बांटी।
पाटनदेव के स्थानीय मारुति नन्दन मंदिर परिसर में कांवड़ियों सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा यहां विराजे भूत भगवान भूतेश्वर की पूजा-अर्चना कर उनका मां नर्मदा नदी से लाए गए जल से अभिषेक किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और अभिषेक में भारी संख्या में मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम हुआ।महिला पुरुष कांवड़िए कंधों पर जल कलश मुंह में हर हर महादेव बोल बम के जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए किला पहाड़ी पहुंचे।जहां नर्मदा नदी से जलकलश से सोमेश्वर महादेव शिवलिंग भगवान का जलाभिषेक किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा में सांची के वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, जगदीश अहिरवार, जीतू जितेंद्र सेन,अशोक सोनी नूतन कुशवाह बीरबल कुशवाहा आदि शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के बीच कांवड़िए थिरकते भी नजर आए। दशकों से चली आ रही कांवड़ यात्रा की परंपरा के अनुसार श्रावण माह के चौथे सावन सोमवार को यह धार्मिक आयोजन हुआ।मां भगवती देवी मंदिर सांची रोड मे शंकर, देवी दुर्गा भजन भजन प्रस्तुत किए गए।
सुरक्षा के तगड़े इंतजाम: माध्यम ग्रुप रायसेन के बैनर तले कांवड़ यात्रा शहर से निकाली गई, इसे देखते हुए पुलिस सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।
Next Story