- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीजन का सबसे गर्म दिन...
मध्य प्रदेश
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा Saturday, आगे रात के पारे में होगी वृद्धि, तीखे हो गए गर्मी के तेवर
Gulabi Jagat
29 March 2025 7:41 PM IST
x
Raisen। गर्मी के मौसम का पारा चढ़ने से तेवर बढ़ने लगा है।सुबह से ही सूरज की तेज किरणें धरती पर पड़ने से लोग बेहाल हो उठते हैं।दोपहर के वक्त शहर की सड़कें सुनसान होने लगी है।
पिछले साल से ज्यादा पड़ेगी गर्मी.....
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है, अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन लू चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। गर्मी का असर तेज होते जा रहा है और भू-जल स्तर तेजी से गिर रहा है। लिहाजा गर्मी के सीजन में भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं..... शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है।दिन का पारा 39.2 डिग्री और रात का पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आगे रात दिन के पारे में वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। अप्रेल महीने में लू चलेगी। मौसम वैज्ञानिक इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा गर्मी होने की बात कह रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि 15 मार्च के बाद तेज गर्मी शुरु हो जाती है। अप्रेल और मई में भीषण गर्मी का ट्रैंड है, इस दौरान पारा 40 डिग्री के ऊपर निकल जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यत: दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो लू की स्थिति मानी जाती है। उन्होंने बताया कि अप्रेल में लू शुरु हो जाएगी। अगले दो दिन अधिकतम तापमान तो ऐसा ही रहेगा, लेकिर रात के पारे में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. तोमर ने बताया कि 27 मार्च को दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, दिन में तीखी धूप खिली रहेगी।
Tagsसीजन का सबसे गर्म दिनSaturdayवृद्धिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





