- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Satna: कोरेक्स सिरप...

x
Satna सतना: मध्य प्रदेश के सतना में कोरेक्स सिरप की बिक्री को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई. घटना बिरसिंहपुर की है, जहां शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. एक गुट के युवक पर दूसरे गुट ने डंडे से हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें एक युवक शिवांक तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद शिवांक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हालत बिगड़ने पर शिवांक को जिला अस्पताल से संजय गांधी अस्पताल रीवा शिफ्ट किया गया है|
फिलहाल शिवांक की हालत स्थिर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है. पुलिस के मुताबिक घायल युवक शिवांक तिवारी और उसके दोस्तों का बिरसिंहपुर के कुछ मुस्लिम युवकों से आए दिन विवाद होता रहता है. दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को अकेला पाकर मारपीट करते रहते हैं. विवाद की जड़ इलाके में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप की बिक्री है|
TagsSatnaकोरेक्स सिरपझड़पSatnaCorex syrupclashजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





