- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सरपंच संघ जिला स्तरीय...
मध्य प्रदेश
सरपंच संघ जिला स्तरीय सम्मेलन एवं होली रंगपंचमी मिलन समारोह श्रीराम अयोध्या मैरिज गार्डन में आयोजित
Gulabi Jagat
28 March 2025 9:54 PM IST

x
Raisen। शहर के श्रीराम अयोध्या मैरिज गार्डन में सरपंच संघ जिला स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को दोपहर आयोजित किया गया।जिसमें संघ के जिलेभर के सरपंच शामिल हुए।सरपंचों ने मंच पर एकदूसरे के माथे गाल में गुलाल लगाकर होली रंग पंचमी के त्योहार गले मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रायसेन।सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सेंगर, विनोद चौहान गोविंद राय, गिरजेश नायक,सरपंच संतोष रघुवंशी ने कहा सरकारें ध्यान दें।उन्होंने सरपंचों को पेंशन योजना लागू करने की उठाई प्रमुख मांग।सरपंच अलग -अलग संगठनों में शामिल हो कमजोर हो रहे हैं।सरपंच राजकुमार मेहरा, दीपेश मीणा ने कहा सरपंच अपने हक अधिकार पंचायती राज में लगभग कम हो गए हैं।सरपंच को अपने दायरों तक सीमित रह गए हैं।बड़े शर्म की बात है कि सरपंचों की मांगें लंबित है।मनरेगा में 60,40 का रेसो नहीं हो पा रहा है।जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज में विकास राशि10 करोड़ लंबित है।कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा से सरपंचों ने मुलाकात की मेहनत बेकार गई।3 साल गुजर चुके हैं।बड़ी सोच के साथ सरपंच अपने अधिकारों का अधिकार वापस लाएँ।सांसद विधायक निधि तक सरपंचों को अभी तक नहीं मिली है।मनरेगा कार्य पंचायतों में दमदारी से शुरू कराएं।सरपंचों को त्री स्तरीय पंचायती राज लागू कराएं।लेकिन सरपंचों को पावर लेस कर रहा है।सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सेंगर ने कहा कि हम आगामी समय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,पंचायत मंत्री,रावत पुरा सरकार, नरेंद्र तोमर को आमन्त्रित करेंगे सरपंचों के सम्मेलन में ।सरकारें सरपंचों को अधिकारों को दबा रही है।जो कि अनुचित है।संगठन में ही शक्ति होती हैं।सरपंच जब तक संगठित नहीं होंगे तब तक पावर फुल बनाने में अहम योगदान दें।
इस अवसर पर सम्मेलन में शरद पाराशर प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ,सरपंच कानपोहरा अभिलाषा अखलेश किरार, उपाध्यक्ष हेमराज सिंह चौहान जिलाध्यक्ष, साँची ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम मीणा, राजेश विश्वकर्मा सरपंच बासादेही,नरेश लोधी ब्रजेश कुमार सिलावट उमरिया,रविन्द्र रब्बी बघेल मेहगांव संतोष ठाकुर महू पथराई आदि उपस्थित हुए।
Tagsसरपंच संघ जिला स्तरीय सम्मेलनहोलीरंगपंचमीसमारोह श्रीराम अयोध्या मैरिज गार्डनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





