मध्य प्रदेश

Nav Yuvak Parishad के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे संयम वन्दन यात्रा

Gulabi Jagat
21 Oct 2024 10:43 AM GMT
Nav Yuvak Parishad के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे संयम वन्दन यात्रा
x
Nagda नागदा: अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जी छाजेड़ के नेतृत्व मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जी जैन नाकोडा एवं राष्ट्रीय वैयवच्च मंत्री भारत भाई लाडू आदि के साथ राष्ट्रसंत पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वर जी महाराजा के समुदायी श्रवण श्रमणी भगवन्तो के दर्शनार्थ हेतु चार दिवसीय संयम वन्दन यात्रा का शुभारम्भ किया । प्रथम दिवस 18 अक्टूबर को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद राज नगर में विराजित परम पूज्य समतागुण रसिक परम पूज्य मुनिराज निपुणरत्न विजय जी म सा आदि ठाणा एवं परम पूज्य साध्वी श्रीजी अविचल दृष्ट श्रीजी म सा आदि ठाणा एवं परम पूज्य साध्वी श्रीजी दर्शन कला जी म सा आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर दक्षिण प्रांत की ओर प्रयाण किया।
तीय दिवस नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चेन्नई में विराजित परम पूज्य मुनिराज वैभवरत्न विजय जी म सा आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर धार्मिक चर्चा कर आशीर्वाद लिया। तृतीय दिवस निर्दौल नगर में विराजित परम पूज्य मुनिराज सिद्धरत्न विजयजी एवं पूज्य मुनिराज विद्वतरत्न जी म सा आदि ठाणा के दर्शन लाभ लेकर परिषद सम्बन्धित चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।दर्शन वंदन यात्रा का चौथा दिन का पड़ाव वर्षो से दक्षिण प्रांत मे विचलण कर रही गुरूवर्या साध्वीश्री वर्तमान मे चातुर्मास हेतु विराजमान हैदराबाद मे परम पूज्य साध्वी आत्मदर्शना जी मसा आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर सुख साता पृच्छा की व आशीर्वाद प्राप्त किया।परिषद के राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की संयम वन्दन यात्रा के दौरान सभी श्रीसंघो मे राष्ट्रीय पदाधिकारी गणो का माला शाल व श्रीफल से बहुमान स्थानीय चातुर्मास समिती द्वारा किया गया। हैदराबाद मे सयंम वंदन यात्रा को विराम दिया।
Next Story