मध्य प्रदेश

सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज ने शगुन के रंग लगाकर धर्मशाला में Holi मिलन समारोह मनाया

Gulabi Jagat
14 March 2025 10:49 PM IST
सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज ने शगुन के रंग लगाकर धर्मशाला में Holi मिलन समारोह मनाया
x
Nagda: सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा परंपरागत होली के पावन अवसर पर समाज के शोक संतप्त परिवारों के निवास पर जाकर होली का रंग लगाया गया। समाज के अध्यक्ष सिद्धनाथ पाठक की अगवानी में प्रातः 8:30 बड़ी संख्या में समाज जन ने घर-घर पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। 11:00 समाज की प्रकाश नगर स्थित धर्मशाला में होली मिलन समारोह इष्ट देव भगवान गोविंद माधव के जय घोष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्म विलीन समाज के श्री वासुदेव रावल को शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर शांति पाठ किया गया।
चैत्र प्रतिपदा के स्वागत में धर्मशाला के नव श्रृंगार एवं रंग रोगन का समाज जनों ने अवलोकन किया मिलन समारोह का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ। समाज के अध्यक्ष सिद्धनाथ पाठक, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर दवे, रामचंद्र त्रिवेदी सुंदर लाल जोशी, डॉ. प्रदीप रावल, ईश्वर लाल शर्मा, राजकुमार जोशी, चंदन सिंह व्यास, महेश व्यास, घनश्याम दवे, जयेश जोशी, युवा अध्यक्ष दीपक पण्ड्या, सुमित दवे, राकेश शर्मा, मुकेश जोशी, पंकज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाज जन सम्मिलित हुए। जानकारी औदीच्य समाज के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
Next Story