मध्य प्रदेश

Saharsa: मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना काे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बेचैनी बढ़ी

Admindelhi1
14 Dec 2024 10:24 AM IST
Saharsa: मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना काे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बेचैनी बढ़ी
x
बीडीओ ने बैठक कर दिये कई निर्देश

सहरसा: जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड में जनवरी में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना काे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। संबंधित विभागों की त्रुटियां दूर करने को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों से फीडबैक लिये। बारी बारी से पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई से सड़क और चापाकल की जानकारी ली। मनरेगा योजनाएं, पशुपालन विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग से फीडबैक लिया गया।

प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपने अपने विभाग से दो पेज में रिपोर्ट की मांग की गई है, जो रिपोर्ट जिला के वरीय अधिकारी को समर्पित करेंगे। बैठक में कनीय अभियंता मुकेश कुमार, डॉ भारतेंदु बिमल, सीओ आशीष कुमार, सहकारिता पदाधिकारी विशाल आनंद, एलएस प्रियंका कुमारी, कल्याण पदाधिकारी रणविजय कुमार व बीसी मौजूद रहे।

Next Story