मध्य प्रदेश

Sagar: सांप के डसने से तीन बहनों में इकलौते भाई की मौत

Sarita
10 Sept 2025 6:15 AM IST
Sagar:   सांप के डसने से तीन बहनों में इकलौते भाई की मौत
x
Sagar सागर: सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तीन बहनों के बीच इकलौते भाई की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल से कोई वाहन न मिलने के कारण परिजनों को शव मोटरसाइकिल पर ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक आठ निवासी ईशा कुरैशी हर दिन की तरह मजदूरी करने गए थे और उनकी पत्नी किसी काम से आंगनवाड़ी गई थीं। इस दौरान उनका सात साल का बच्चा अब्दुल्ला कुरैशी घर में सो रहा था, तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया।
परिजनों ने घर में सांप देखा तो बच्चे को सिविल अस्पताल राहतगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांप के काटने से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया, जिससे परिवार में मातम पसरा है। हद तो तब हो गई जब परिजनों को बच्चे का शव मोटरसाइकिल पर ले जाना पड़ा, तब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Next Story