- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar: घर में घुसा...

x
Sagar सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के साईंखेड़ा में एक घर में सांप घुस गया. सांप को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. तुरंत ही सांप पकड़ने वाले को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद सांप पकड़ने वाले अकील बाबा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया. घर के पीछे जाकर देखा तो सांप एक गड्ढे में छिपा हुआ था. तुरंत ही फावड़े और लोहदंड की मदद से खुदाई शुरू की गई. जिसके बाद सांप नजर आया और कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया गया|
सांप के पकड़े जाने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. यह सांप जहरीला था और कोबरा प्रजाति का था. सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सांप चार-पांच दिन तक दिखाई देता रहा, लेकिन जब लोग इसे पकड़ने पहुंचते थे तो सांप गायब हो जाता था. इसके बाद सांप पर नजर रखी गई और सांप पकड़ने वाले को सूचना दी गई|
TagsSagarघरजहरीलाकोबराhousepoisonouscobraजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





