- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sagar: चाकू से हमला कर...
मध्य प्रदेश
Sagar: चाकू से हमला कर युवक की हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार
Tara Tandi
14 April 2025 4:57 PM IST

x
Sagar सागर: मध्यप्रदेश सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में चल रहे फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को फरियादी निशांत पिता जगतराज यादव उम्र 20 साल निवासी राजीवनगर वार्ड ने थाने में शिकायत दर्ज़ करवाते हुए बताया था कि, मोहल्ले में रहने वाले अनिकेत रजक, नीलेश साहू, छोटू उर्फ शुभम तिवारी से हमारा पुराना विवाद चल रहा है, शाम करीब 6.50 करीब बजे मैं भोपाल रोड मोतीनगर चौराहा के आगे कलारी के सामने खड़ा था.
तभी अनिकेत रजक, नीलेश साहू, छोटू उर्फ शुभम तिवारी आए और उन्होंने मेरे साथ गालीगलौज शुरू कर दी साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे जब मैंने गाली देने से मना किया तो नीलेश साहू ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू हाथ की भुजा पर लगा इसी दौरान छोटू उर्फ शुभम तिवारी ने पैर में चाकू मारा अनिकेत ने पेट पर चाकू मारा चाकू लगने से मैं गंभीर घायल हुआ, आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया.
घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की.
मुखबिर की सूचना पर आज 13 अप्रैल को आरोपी शुभम उर्फ छोटू उर्फ शिवम पिता बंसत तिवारी उम्र 24 साल निवासी विवेकानंद वार्ड, अनिकेत पिता उमांशकर रजक उम्र 21 साल निवासी राजीवनगर वार्ड और नीलेश पिता कन्हैया लाल साहू उम्र 23 साल निवासी संत कबीर वार्ड सागर को गिरफ्तार किया गया.
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की, आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है, वारदात में उपयोग चाकू जब्त किए गए हैं.
TagsSagar चाकू हमला कर युवकहत्या कोशिशतीन गिरफ्तारSagar youth attacked with knifeattempted murderthree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





