- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पाइप लाइन बिछाने के...
मध्य प्रदेश
पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें, स्थानीय लोग परेशान, अधिकारियों ने कहा- ठेकेदार की जिम्मेदारी
Gulabi Jagat
2 March 2025 3:50 PM IST
x
Raisen। रायसेन शहर में अमृत-2 योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने कई मोहल्लों में सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के दौरान कई लोगों के नल कनेक्शन टूट गए हैं। इंडियन चौराहा वार्ड 9 से तालाब की ओर जाने वाली सीमेंटेड सड़क को भी दो दिन पहले खोदा गया। सड़क की सही तरीके से मरम्मत न होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस योजना के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से वार्ड-13 ताजपुर, वार्ड-18 संजय नगर और वार्ड-6 गवोईपुरा में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही वार्ड 1 से 18 तक करीब 56 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को भी बदला जा रहा है।
पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ा जा रहा है...सीएमओ बोले- सड़क की मरम्मत ठेकेदार की जिम्मेदारी नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि सड़कों की मरम्मत ठेकेदार की जिम्मेदारी है। टेंडर में यह शर्त पहले से शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Tagsपाइप लाइनखोदी गई सड़केंलोग परेशानअधिकारिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





