मध्य प्रदेश

बम्होरी ढ़ाबा के सामने हुई सड़क दुर्घटना, वाहन में सवार 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल, Bhopal रेफर

Gulabi Jagat
21 April 2025 7:37 PM IST
बम्होरी ढ़ाबा के सामने हुई सड़क दुर्घटना, वाहन में सवार 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल, Bhopal रेफर
x
Raisen। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सुल्तानपुर थाने के अंतर्गत नेशनल हाइवे–45 पर बम्होरी ढाबे के पास तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर लगभग 10 फीट गहरी खाई में गिर जाने से वाहन में सवार 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है ।वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं! घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सुल्तानपुर भेजा गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से तीनों को भोपाल रेफर किया गया है।
सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी पंकज पांडे ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री व सिविल सर्जनडॉ अनिल कुमार ओढ़ को साथ लेकर घायलों के उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली।
एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे सुल्तानपुर थाने के टीआई संतोष ठाकुर ने बताया कि तूफान गाड़ी में सवार सभी 9 व्यक्ति इंदौर के निवासी हैं, जो बिहार के पटना में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई।
घायलों में दूल्हा -दीपक चोपड़ा पिता बालाराम चोपड़ा उज्जैन, रवि खोलवाल पिता भगीरथ 27 वर्ष निवासी इंदौर, दुल्हन- संगीता पति दीपक चोपड़ा 25 वर्ष निवासी इंदौर शामिल हैं। इस दुर्घटना में मोहन लाला कुरील पिता महावीर प्रसाद 68 वर्ष, चन्दा देवी पिता मोहनलाल 60 उदयपुर राजस्थान, नरेंद्र पिता बालाराम चोपड़ा 30 वर्ष इंदौर, सरिता पति रवि खोलवाल 25 वर्ष चंदन नगर इंदौर, तस्वी उर्फ चीनू पिता रवि 2 वर्ष इंदौर और वाहन चालक सुनील की मौत हो गई ।
Next Story