- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: मोबाइल की...
मध्य प्रदेश
Rewa: मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल
Sarita
21 Feb 2026 11:13 AM IST

x
Rewa रीवा : रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल हो गए। विकास कुशवाहा के बड़े पुत्र आलोक कुशवाह के हाथ का अंगूठा और चार अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं, जबकि छोटा बेटा अनुज कुमार भी घायल हुआ। दोनों बच्चों को इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां से बड़े बेटे को परिजन जबलपुर ले गए।घटना गत शुक्रवार की सुबह की बताई गई है।
जब दोनों भाई अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बड़े बेटे को जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी सर्जरी करने की बात कही जा रही है। जबकि छोटे बेटे की हालत अब सामान्य है और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
TagsRewaमोबाइलबैटरीब्लास्टदो बच्चेघायलRewa: Mobile phone battery explosion; two children injured. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





