मध्य प्रदेश

Rewa: दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

Sarita
25 May 2025 12:33 PM IST
Rewa: दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत
x
Rewa रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रीवा सिरमौर मार्ग पर स्थित पलहन गांव की है. शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई|
बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी और उसी के चलते यह हादसा हुआ. दोनों बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बाइकों पर तीन लोग सवार थे और दोनों बाइक आमने-सामने से आ रही थीं. जैसे ही वाहन पलहन गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई|
घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा मच गया, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में मरने वालों में बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित रावत, मनगवां निवासी 45 वर्षीय मुनिराज कोल और एक अन्य शामिल हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|
Next Story