मध्य प्रदेश

Rewa:सरेराह गोलीबारी की घटना से हड़कंप,युवक घायल

Sarita
18 Feb 2026 10:20 AM IST
Rewa:सरेराह गोलीबारी की घटना से हड़कंप,युवक   घायल
x
Rewa रीवा: जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक का पीछा किया, उसे घेर लिया और पैर में गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित विकास सिंह ने बताया कि वह QT दुकान से लौट रहा था, तभी पिट्टू सिंह (डगरदुआ) और उसके साथियों ने उसे रोकने की कोशिश की। जब विकास नहीं रुका, तो आरोपियों ने करीब 20 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। आखिर में गंगेव के पास हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली विकास के पैर में लगी।
घटना के तुरंत बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से गंगेव हेल्थ सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली अभी भी युवक के पैर में फंसी हुई है और फर्स्ट एड के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। इस घटना से इलाके के व्यापारियों और गांववालों में बहुत गुस्सा और डर फैल गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Next Story