- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
Rewa: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
Sarita
19 Feb 2025 6:12 AM IST

x
Rewa रीवा: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के बनकुइयां के मरहा मार्ग के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां मिट्टी से लदे हाइवा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है|
घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. चोरहटा थाना क्षेत्र के जोरूका गांव में रहने वाले साकेत परिवार के पांच युवक किसी काम से बनकुइयां भट्टा गए थे. वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. पांचों युवक दो बाइक पर सवार थे और घर लौट रहे थे. हादसे से गुस्साए परिजनों ने सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने हर संभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया. मृतकों में शिव बहादुर साकेत 17 वर्ष, सागर साकेत 20 वर्ष, आशीष साकेत 19 वर्ष, आशिक साकेत 19 वर्ष, सभी मृतक व घायल एक ही परिवार के हैं।
TagsRewaबाइक सवारोंटक्कर4 मौतRewabike riderscollision4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





