- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: केवटी जलप्रपात...

x
Rewa रीवा: जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केवटी जलप्रपात में रविवार को डूबे वायुसेना के जवान का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि डूबा जवान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में तैनात था और रविवार को अपने साथियों के साथ केवटी जलप्रपात घूमने आया था। जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 4 बजे भारतीय वायुसेना के कुल 5 जवान केवटी पहुंचे थे। ये सभी नहाने के लिए जलप्रपात के नीचे गहरे कुंड में उतर गए, लेकिन इस दौरान एक जवान का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन सोमवार सुबह रंग लाया और जवान का शव पानी से बाहर निकाला गया। खास बात यह है कि केवटी जलप्रपात में हर साल ऐसे हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं कर सका है। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही प्रशिक्षित गोताखोरों की स्थाई तैनाती है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का कहना है कि प्रशासन को अब सतर्क होने की जरूरत है। केवटी जैसे खतरनाक स्थानों को 'रेड जोन' घोषित कर वहां सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए।
TagsRewaकेवटीजलप्रपातडूबेएयरफोर्सजवानशव RewaKevatiwaterfalldrownedAir Forcejawanbody जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





