- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa: सड़क हादसे में...
मध्य प्रदेश
Rewa: सड़क हादसे में 10 लोग गंभीर घायल , महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु
Tara Tandi
31 Jan 2025 3:57 PM IST

x
Rewa रीवा: एमपी के रीवा जिले से महाकुंभ प्रयागराज में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. बताया गया कि मंनगवा के पास सामने से आ रहे बस को देख चालक बहक गया. जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है.
महाकुंभ से गंगा स्नान कर ट्रैक्टर से लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना बीती रात करीब ढाई बजे मनगवां थाना क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के साथ ट्रैक्टर में बच्चे भी सवार थे. 10 घायलों की हालत गंभीर है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वे कल रात करीब 10 बजे प्रयागराज से चले थे.मंनगवा थाना क्षेत्र में अचानक बस आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. सभी घायल रीवा नगरीय क्षेत्र के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेेेकहा निवासी बताए जा रहे हैं.
घायलों में प्रमोद मिश्रा, रामजी द्विवेदी, कान्हा द्विवेदी, शोभा द्विवेदी, पिंकी मिश्रा समेत कई अन्य की हालत गंभीर है जिनका इलाज चल रहा है. बताया गया की प्रमोद मिश्रा गंगा स्नान कर लौट रहे थे. बीच सड़क पर सामने से बस आ रही थी. ड्राइवर को समझ नहीं आया और उसके होश उड़ गए और उसने ब्रेक लगा दी और नीचे गिर गया. फिलहाल मंनगवा पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
TagsRewa सड़क हादसे10 लोग गंभीर घायलमहाकुंभ लौट रहे श्रद्धालुRewa road accident10 people seriously injureddevotees returning to Maha Kumbhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





