मध्य प्रदेश

जिम्मेदार मौन: कई शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अफसर नहीं दे रहे ध्यान, पहले भी हो चुके कई हादसे

Gulabi Jagat
10 May 2025 11:44 PM IST
जिम्मेदार मौन: कई शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अफसर नहीं दे रहे ध्यान, पहले भी हो चुके कई हादसे
x
Raisen। जिले के जनपद पंचायत सांची के बेरखेड़ी,बालमपुर घाटी के समीप मौजूद मोड़ आवाजाही करने वालों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस मोड़ से निकलते समय जरा सी सावधानी नहीं बरती तो हादसा होने में देर नहीं लगती है। कई बार लोग हादसे का शिकार होकर अस्पताल का मुंह देख चुके हैं, तो कुछ चोटिल होकर जिंदगीभर का दर्द झेलने के लिए मजबूर हैं।फिर भी इस तरफ ध्यान देने की बजाए लारवाही बरती जा रही है।
करीब 50 हजार से अधिक निकलते वाहन और 80 हजार से ज्यादा लोगों का प्रतिदिन आना जाना होने के बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। खतरनाक मोड़ ऐसा डेंजर जोन है कि लोगों की वाहन से चलते समय जरा सी नजर हटी दुर्घटना घटने में देर नहीं लगती है। वही पैदल चलने वालों की अलग जोखिम में जान रहती है।बालमपुर घाटी के अंधे मोड़ पर अभी तक हजारों छोटे बड़े खतरनाक जानलेवा एक्सीडेंट घटित हो चुके हैं
बालमपुर घाटी पर पलट गया था ट्रक: विदिशा भोपाल हाइवे पर जनपद पंचायत सांची के थाना सलामतपुर तहत के बालमपुर घाट सामने खतरनाक मोड़ है। मोड़ पर सुरक्षा संबंधी संकेतक बोर्ड सहित अन्य इंतजामों का अभाव है। इससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही वाहन से चलते समय तो जान जोखिम में रहती है। इसके बाद भी इस तरफ गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ऐसे में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी मोड़ पर कुछ समय पहले एक युवक ठेला लगाकर सब्जी बेच रहा था। डीओसी से भरकर आ रहा ट्रक मोड़ पर चालक से अनियंत्रित होकर सब्जी बेच रहे युवक पर पलट गया था। जिससे मौत हो गई थी। ट्रक को खड़ा करने जेसीबी, के्रन बुलाना पड़ी थी। इसके अतिरिक्त भी कई दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन उनसे कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।
नहीं हो सका कुछ....
रायसेन में सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स नाकेपाटनदेव और से सेहतगंज भोपाल नाके के करीब तीन किमी मार्ग पर दुकानों के सामने छोटे, बड़े कई अंधे मोड़ डेंजर जोन बने हुए हैं।
इसमें हमारा कोई कसूर नहीं....
आएदिन हो रहे सागर भोपाल स्टेट हाइवे, विदिशा सलामतपुर भोपाल हाइवे और रायसेन भोपाल हाईवे रायसेन बायपास पर वाहनों के भारी दबाव की वजह से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है।वाहन कम रफ्तार से चलाने वाहन चालकों को जागरूकता दी जा रही।ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की सीख दी जाती है।लता मालवीय सिटी ट्रैफिक प्रभारी रायसेन
Next Story