मध्य प्रदेश

Ratlam: MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

Sarita
16 Jan 2026 9:23 AM IST
Ratlam: MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़,  तस्कर गिरफ्तार
x
Ratlam रतलाम: जिले के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। यहां भारी मात्रा में एमडी तैयार की जा रही थी। मौके से करीब 2 किलो केमिकल का घोल बरामद किया गया है। पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं हथियार भी जब्त किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के साथ जावरा और कालूखेड़ा थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story