- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ratlam: मुख्य पोस्ट...

x
Ratlam: रतलाम शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित जिले के मुख्य डाकघर में गुरुवार तड़के बड़ी चोरी हो गई। बदमाश मुख्य कार्यालय के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा और लॉकर का ग्राइंडर से ताला काटकर करीब 7 लाख रुपए नकदी चुराकर फरार हो गया। रात में चौकीदार भी था। लेकिन वह सो गया था। चोरी के बाद सुबह उसे ताला टूटा दिखा। फिर उसने अधिकारियों को सूचना दी।वारदात की सूचना मिलते ही सुबह करीब 8 बजे एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड टीआई स्वराज डाबी और माणकचौक टीआई अनुराग यादव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी अलग-अलग टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग में जुटे हुए हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि चोर पोस्ट ऑफिस की बाउंड्रीवाल कूद कर बगीचे में होते हुए परिसर में पहुंचा।
पोस्ट ऑफिस अधीक्षक राजेश कुमावत ने बताया कि यह डाकघर जिले का मुख्य डाकघर है। गुरुवार सुबह जब चौकीदार ने देखा तो हमें सूचना दी। उन्होंने बताया कि लॉकर का ताला ग्राइंडर से काटा गया है। प्रारंभिक जांच में करीब 7 लाख रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि के लिए वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
TagsRatlamपोस्टऑफिस7 लाखचोरीRatlampostoffice7 lakhstolen जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





