- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रंगपंचमी पर्व:...
मध्य प्रदेश
रंगपंचमी पर्व: मनोकामना पूर्ण होने पर करवाये जाते हैं नृत्यांगनाओं से सामूहिक लोक नृत्य
Gulabi Jagat
20 March 2025 7:57 PM IST

x
Raisen। जिले के गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले भानपुरगंज की टेकरी पर स्थित माता जानकी और लवकुश मंदिर पर प्रतिवर्ष रंग पंचमीके त्यौहार के अवसर पर तीन दिवसीय मिनी करीला धाम मेले का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है। इस स्थान को (मिनी करीला भानपुरगंज) के नाम से भी यह स्थान प्रसिद्ध है। यहां लगभग 26 वर्षों से प्रति वर्ष रंगपंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन यहां किया जाता है। इस स्थान की मान्यता यह है जिन श्रद्धालुओं को अपनी मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु क्षेत्र सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में माता जानकी और लवकुश के दरबार पहुंच कर अपनी मनोकमना पूरी होने पर सीता मैय्या के मन्दिर में झण्डा चढ़वाते है ।
साथ ही नृत्यांगनाओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य (राई) के रूप में करवाते हैं। रायसेन जिले में यह एक मात्र स्थान और मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान है मिनी करीला भानपुर गंज की टेकरी।जिसमें हर साल हजारों लोग दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर झण्डा चढ़वाते है लोकनत्य (राई) करवाते है।यह आयोजन रंगपंचमी के त्योहार पर शाम मन्दिर में पूजन झण्डा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद शुरू होता है।फिर टार्च की रोशनी में नृत्यांगनाओं का गोल घेरे में समूह राई नृत्य रातभर चलता रहता है।इस आयोजन में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृस्टि से मेले में पर्याप्त व्यवस्था मेला स्थल पर कराई जाती हैं।वाहन पार्किंग मेला में खाने पीने की चीजों की दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगवाई जाती हैं।
Tagsरंगपंचमी पर्वमनोकामना पूर्णनृत्यांगनासामूहिक लोक नृत्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





