मध्य प्रदेश

Raisen: शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता सुधार के लिए साप्ताहिक निरीक्षण

Gulabi Jagat
15 Dec 2025 11:53 PM IST
Raisen: शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता सुधार के लिए साप्ताहिक निरीक्षण
x
Raisen, रायसेन। जिले के शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि लाने के लिए जिला अधिकारी प्रति सप्ताह करेंगे स्कूलों का निरीक्षण। सोमवार को सुबह टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने की विभागीय गतिविधियों, योजनाओं तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा विभागीय गतिविधियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यो की प्रगति और सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा से अधिकारियों से कहा कि शासकीय स्कूलों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और परीक्षा परिणामों में वृद्धि के लिए जिला अधिकारियों की विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिला अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक दिन अनिवार्य रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें शैक्षणिक कार्य सहित व्यवस्थाओं का अवलोकन करें।
शिक्षक ई _अटेंडेंस ना बरतें कोताही....
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शासकीय स्कूलों में परीक्षा परिणाम में वृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय स्कूलों में शिक्षकों ई-अटेन्डेन्स की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी शिक्षक समय से उपस्थित हों तथा गंभीरता से अध्यापन कार्य कराएं। विद्यालयों में शिक्षकों ई-अटेन्डेन्स की समीक्षा के दौरान विकासखण्ड उदयपुरा, बाड़ी, सांची, औबेदुल्लागंज और बेगमगंज में ई-अटेन्डेन्स में 50 प्रतिशत से कम शिक्षकों की उपस्थिति प्रदर्शित होने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए इन विकासखण्डों के बीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सबसे कम अटेंडेंस वाले संकुल प्राचार्यों को भी दिए नोटिस...
साथ ही जिले में 20 सबसे कम ई-अटेन्डेन्स वाले संकुल प्राचार्यो को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि ई-अटेन्डेन्स शत-प्रतिशत होनी चाहिए।
अधिकारियों को जिला अस्पताल का प्रतिदिन निरीक्षण करने के दिए आदेश....
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिला अस्पताल सहित सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने , स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे,तथा सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान को निर्देशित किया। उन्होंने सीएमएचओ को प्रतिदिन जिला अस्पताल के सभी वार्डो का भ्रमण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम मनीष शर्मा और सीएमएचओ डॉ मांडरे को भी एक सप्ताह तक प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डो, कक्षों का भ्रमण करने और व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए निर्देशित किया गया।
विभागीय निर्माण कार्यो का प्रति सप्ताह निरीक्षण करने के निर्देश....
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वह प्रति सप्ताह भ्रमण कर निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर गुणवत्ता देखें और किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी और इंजीनियर्स भी साथ रहें। उन्होंने सभी एसडीएम को भी निर्माणाधीन एसडीएम या तहसील कार्यालय भवनों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनपद सीईओ को पंचायतों में जाकर निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने और जिला महिला बाल विकास विभाग अधिकारी को आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। नगरीय निकायों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्कवर्मा ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राही जो आवासीय पट्टे के लिए पात्र हैं, उनके पट्टे स्वीकृति की कार्यवाही में तेजी लाएं।
राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी ....
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। इसके साथ ही क्षेत्र में स्थित सिविल अस्पतालों का निरीक्षण करने और अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में जैविक खेती, सब्जी और फूलों की खेती, दुग्ध उत्पादन आदि में वृद्धि हेतु कलस्टर विकसित किए जाने संबंधी कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण की जानकारी जानकारी लेते हुए जिला विपणन अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में तेजी लाएं। कोई भी शिकायत निम्नगुणवत्ता से बंद ना हो, नियमानुसार निराकरण किया जाए तथा संबंधित व्यक्ति को भी निराकरण की कार्यवाही से अवगत कराएं। उन्होंने 50 और 100 दिवस से अधिक समयावधि वाली शिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा तथा वन विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतें नॉन अटेन्डेन्ट रहने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
Next Story