मध्य प्रदेश

Raisen: आदिवासी समुदाय ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी

Gulabi Jagat
21 Dec 2025 11:26 PM IST
Raisen: आदिवासी समुदाय ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी
x
Raisen, रायसेन । जिले की सिलवानी विधानसभा के गरीब भोले-भाले आदिवासी बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर देवरी में रहने वाले पप्पू उल्ला और बुल्लू उल्ला और गोपी आदिवासी आरोपियों ने इलाज कराने का झांसा देकर छींद कोलवा के शिबू लाल आदिवासी बुजुर्ग 85 वर्ष,को अपने साथ साथ उदयपुरा ले आए ।और वहां पर उनकी एक एकड़ जमीन जो नगर देवरी फोर लाइन पर स्थित है उसकी रजिस्ट्री अन्य व्यक्ति को करवा दी । रजिस्ट्रार और रजिस्ट्री कर्ता के अनुसार, उसे जमीन के ₹600000 उसको दिए गए ।यह तीनों आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर रात भर अपने पास रख रहे। और सुबह 5 बजे उसके घर के पास छोड़कर चले गए और रजिस्ट्री के ₹600000 लेकर फरार हो गए ।
इस तरह की गंभीर धोखाधड़ी और छल से परेशान होकर पीड़ित बुजुर्ग व उसके परिजनों ने कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। परंतु आदिवासियों की गुहार का पुलिस प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। गरीब आदिवासी देवरी थाने गए तो पुलिस अधिकारियों द्वारा वहां से दुत्कार कर उनको भगा दिया गया ।उदयपुरा थाने पहुंचे तो वहां पर भी उन्हें पुलिस अधिकारियों ने साफ मना कर दिया गया। जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा तब बरेली एसडीओपी केएस मुकाती के पास न्याय की गुहार लगाई। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई आरोपियों पर नहीं हुई है वह खुलेआम घूम रहे हैं और घर पर जाकर आदिवासियों को धमकियां भी दे रहे हैं।इसी को लेकर एक दर्जन से अधिक आदिवासी सिलवानी पहुंचे और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत से न्याय की गुहार लगाई । उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
वही आदिवासियों ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम लोग सामूहिक रूप से आत्महत्या करेंगे।
पुलिस इस धोखाधड़ी के मामले को हल्के में ले रही...
मामला आदिवासी बुजुर्ग के साथ गंभीर आर्थिक शोषण और अपहरण जैसे अपराधों से जुड़ा होने के बावजूद पुलिस प्रशासन से गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस बात की जनचर्चा है कि आरोपियों कि प्रशासन से मिली भगत के कारण कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
Next Story