- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen: गलन भरी सर्दी...
मध्य प्रदेश
Raisen: गलन भरी सर्दी में बढ़े सर्दी खांसी के मरीज, शीत लहर में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
Gulabi Jagat
4 Jan 2026 10:51 PM IST
x
Raisen, रायसेन। मौसम के मिजाज बदलने से और शीत लहर चलने से लोगों को सर्दी खांसी की और बच्चों में निमोनिया की शिकायत है बढ़ रही हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल में गलन भरी सर्दी और बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट और कोहरे की चपेट के चलते आमजन खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों में श्वसन संबंधी संक्रमण और खांसी-जुकाम की शिकायतें बढ़ गई हैं।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ के आलोक राय, मेडिकल ऑफिसर एवं सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान के अनुसार खराब मौसम में ठंडी हवाओं का लगातार असर लोगों की इम्यूनिटी पॉवर पर पड़ रहा है।जिससे सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण के लक्षण लम्बे समय तक बने रहते हैं। बच्चों में निमोनिया खांसी की शिकायतें सामने आ रही हैं।कई मरीजों में सांस लेने में दिक़्क़त और छाती में घरघराहट जैसी समस्याएं भी देखने को मिली हैं।
जिला अस्पताल रायसेन की ओपीडी और पंचकर्म आयुष विंग में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से अधिकतर सर्दी-खांसी, बुखार और सांस की तकलीफ की शिकायत लेकर आते हैं। डॉक्टरों ने आम लोगों से सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े पहनने, हवादार जगह पर रहना और समय पर चिकित्सीय सलाह लेने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि यदि शुरुआती लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, क्योंकि देर से इलाज कराने पर हल्की सी खांसी भी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है।
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर अब मध्य भारत में देखने को मिल रहा है। गलन भरी ठंड में निजात पाने के लिए लोग अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं वहीं ठंड के प्रकोप से सर्दी खांसी के मरीज भी बढ़ गए हैं। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी से बचने लोगों ने अलाव का सहारा ले रहे हैं । दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर बाहर ठंड से बचने के लिए पूरे दिन अलाव जलाकर अपने हाथ पैर को सेका।
कोहरे के कारण दृश्यता कम....
सुबह और देर रात तक सड़कों पर छाए रहने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। जिससे वाहन चालकों को ड्राइविंग में समस्या खड़ी हो रही है। शीतलहर चलने से ठंड का असर तेज हो गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सार्वजनिक स्थान जिला अस्पताल, गल्ला मंडी, भवानी तिराहे,बस स्टैंड, महामाया चौक इंडियन चौराहा ,पाटनदेव आदि क्षेत्रों में अलाव जल रहे हैं।
कार्तिक अरेस्ट और ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे....
घने कोहरे के कारण सुबह के समय व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाजार सुबह देर से खुल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद हो जाते हैं कई स्थानों पर वहां धीमी गति से चलते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर से तो सामान्य बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और कोरिया का असर बना रहेगा ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है कड़ाके की ठंड में बाइक से यात्रा करने से बचें और गर्म कपड़े पहने और गुनगुना पानी दिन में पीते रहे यह सलाह डॉक्टरो ने दी है।
मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर म अहिरवार ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट और ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसीलिए सर्दी से बचाव भी अनिवार्य है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRaisenसर्दी खांसीमरीजशीत लहररायसेन
Next Story





