- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen: नए साल 2026 की...
मध्य प्रदेश
Raisen: नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से ठंड के आगे ठिठुरा जनजीवन, शीतलहर का असर
Gulabi Jagat
4 Jan 2026 10:46 PM IST
x
Raisen, रायसेन। नए साल 2026 की सुबह शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। प्रदेशभर में शीतलहर का असर तेज रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह और रात के समय ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया, वहीं घना कोहरा भी परेशानी का कारण बना।
मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बर्फीली हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दीं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
तीन रोज पूर्व कड़ाके की सर्दी का असर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर ज्यादा देखा गया। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही, वहीं कई स्थानों पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर न निकलने की अपील की गई है।कुल मिलाकर, नए साल 2026 का आगाज ठिठुरन भरे मौसम कोहरे के साथ हुआ, जहां नए साल 2026 के जश्न के साथ-साथ लोगों को कड़ाके की सर्दी से भी जूझना पड़ रहा। मौसम में ऑरेंज अलर्ट जल्द ही आने वाला है। आगे तेजी से गिरेगा तापमान का पारा। दक्षिणी और पूर्वी हवाएं चल रही हैं। रात का तापमान पारा 6.5डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26.5डिग्री गुरुवार को दर्ज किया गया। दिन में आसमान पर भूरे रंग के बादल छाए रहे बादलों की वोट में बीच-बीच में सूरज की लुका छुपी का खेल चलता रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRaisenनए साल 2026कड़ाके की सर्दीठिठुरा जनजीवनशीतलहर का असर
Next Story





