- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen: नगर सरकार ने...
मध्य प्रदेश
Raisen: नगर सरकार ने जनता के द्वार कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का किया समाधान
Gulabi Jagat
3 Jan 2026 11:19 PM IST
x
Raisen, रायसेन। शनिवार को सुबह से दोपहर तक शहर में चलाए जा रहे नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 4 में विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव, वार्ड पार्षद दीपक थोरात नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भ्रमण किया गया।
इस दौरान नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्ड 4 गोपालपुर कलेक्ट्रेट कॉलोनी वीआईपी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक नागरिक से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए । जल्द ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।साथ ही वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRaisenनगर सरकारद्वार कार्यक्रम
Next Story





