- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen: सांची विधानसभा...
मध्य प्रदेश
Raisen: सांची विधानसभा को फिर मिली विकास कार्यो की बड़ी सौगात
Gulabi Jagat
15 Jan 2025 11:43 PM IST

x
Raisen। सांची विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विस क्षेत्र के सनखेड़ी के ग्रामीणों को बिजली सब स्टेशन की स्थापना की बड़ी सौगात दिलाई गई है।सांची के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के अथक प्रयासों की बदौलत सनखेड़ी को जल्द ही बिजली सब स्टेशन की सौगात ग्रामीणजनों को मिलेगी। विधायक डॉ चौधरी ने जताया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आभार।
सांची विधानसभा सहित प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रतिबद्ध है।काम किया है,काम करेंगे,विकास किया है,विकास करेंगे के ध्येय लेकर चल रहे सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बताया कि उनकी माँग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा रायसेन जिले के ग्राम सनखेड़ी में नवीन 33/11 के व्ही उपकेंद्र की स्थापना के लिए राज्य बजट 2024-25 से 3 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई॥ सांची विधानसभा को मिली सौगात के लिए सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया है।
TagsRaisenसांची विधानसभाविकास कार्यो की बड़ी सौगातविकास कार्यSanchi Assemblybig gift of development workdevelopment workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





