मध्य प्रदेश

Raisen: शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे जिला कार्यालय गवोई पुरा में प्रेस वार्ता आयोजित

Gulabi Jagat
20 April 2025 10:24 PM IST
Raisen: शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे जिला कार्यालय गवोई पुरा में प्रेस वार्ता आयोजित
x
Raisen। रविवार को दोपहर बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) जिला ईकाई विदिशा-रायसेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस रायसेन के गवोईपुरा रामजानकी मन्दिर के सामने जिला शिवसेना कार्यालय रायसेन में आयोजित की गई।शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा ने बैठक में कहा कि 22 अप्रैल मंगलवार को सुबह11 बजे शिवसेना जिला इकाई रायसेन विदिशा के बैनर तले शिवसैनिक वाहन रैली निकालेंगे।इसके पश्चात कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को ज्ञापन दिया जाएगा।यह ज्ञापन शांति के टापू विश्व बौद्ध पर्यटन स्थल सांची आबकारी महकमे शराब ठेकेदार की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार और सांची की होटलों लाज में जिस्मफरोशी का धंधा काफी फलफूल रहा है।सांची से शराब दुकान हटाने, देहव्यापार खत्म करने गांजा अफीम नशे का व्यापार पर रोक लगाए जाने की मांग शिवसैनिक करेंगे। इसके पूर्व शिवसैनिकों द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की।शिवसैनिकों ने जय वीर शिवाजी जय भवानी के नारे भी लगाए।

दिनेश विश्वकर्मा शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे प्रदेश प्रवक्ता,सतेंद्र सिंह सिसौदिया भोपाल संभाग अध्यक्ष, रवि कुशवाहा, अनिकेत मीणा, यश कुशवाहा संजू जोशी रायसेन जिलाध्यक्ष बाबूलाल चक्रवर्ती, संजय जोशी उपस्थित रहे।
Next Story