मध्य प्रदेश

Raisen: क्रिकेट मैचों में खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Gulabi Jagat
29 Dec 2025 11:21 PM IST
Raisen: क्रिकेट मैचों में खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
x
Raisen, रायसेन । जिला क्रिकेट संघ रायसेन द्वारा रायसेन में जिला स्तरीय स्कूल लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खेल स्टेडियम में रविवार को पार्षद कैलाश ठाकुर वरिष्ठ बीजेपी नेता रामकुमार साहू के मुख्य अतिथि में विधिवत शुरू हुआ । यह प्रतियोगिता भोपाल डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिले के छोटी उम्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास है । उल्लेखनीय हैं कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने पिछले माह रायसेन जिले का दौरा किया था और रायसेन में क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर खेलने के लिए जिला क्रिकेट संघ की गतिविधियों के प्रयास की सराहना की थी । इसी क्रम में में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुदित शेजवार ने स्कूली क्रिकेटरों को तराशने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा कद्दावर नेता डॉ गौरीशंकर शेजवार टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रारम्भ करवाया है । इस बारे में युवा नेता एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुदित शेजवार ने कहा कि इस प्रतियोगिता की खास बात ये है कि इस में शामिल होने वाली टीमों में अंडर -13 के 4 , अंडर -15 के 4 और अंडर -18 के 4 क्रिकेट खिलाड़ियों की एक साथ टीम
Next Story