- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अस्मिता खेलो इंडिया...
मध्य प्रदेश
अस्मिता खेलो इंडिया हॉकी लीग में Raisen की बालिकाओं द्वारा शानदार प्रदर्शन कर बनी उप विजेता
Gulabi Jagat
29 March 2025 7:47 PM IST
x
Raisen। दमोह में 18 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग प्रतियोगिताओं में खेलो इंडिया सेंटर मंडीदीप रायसेन की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया । रायसेन ने अपने पहले मैच में बैतूल को 5-1 से , दूसरे मैच में भोपाल को 6-1 से , तीसरे मैच में दमोह को 5-0 से चौथे मैच में जबलपुर के 13-1 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया । फ़ाइनल मैच में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ( सेंटर फ़ार एक्सीलेंस ) ग्वालियर की राष्ट्रीय विजेता से सुसज्जित टीम से संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में 2-0 से पराजित होकर दूसरा ( उप विजेता) स्थान प्राप्त किया ।फ़ाइनल मैच के मध्यांतर तक ग्वालियर एवं रायसेन 0-0 गोल से बराबरी पर थे। ग्वालियर टीम मैच के तीसरे क्वार्टर में 1 गोल एवं चौथे क्वार्टर में 1 गोल कर मैच जीतकर विजेता बने। विजेता ग्वालियर को राशि रुपये 2 लाख एवं उपविजेता राशि को राशि रुपये 1. लाख 60 हज़ार के नक़द पुरस्कार से सम्मानित किया गया । ज़िले की बेटियों की उल्लेखनीय सफलता पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा , जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के प्रशिक्षक प्रहलाद राठौड़, कु. संध्या मेहरा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
Tagsअस्मिता खेलो इंडिया हॉकी लीगरायसेनबालिकाशानदार प्रदर्शनउप विजेताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





