मध्य प्रदेश

Raisen: पगनेश्वर बेतवा नदी घाट पर सीढ़ियां निर्माण की उठी मांग

Gulabi Jagat
20 Nov 2025 12:12 AM IST
Raisen: पगनेश्वर बेतवा नदी घाट पर सीढ़ियां निर्माण की उठी मांग
x
Raisen, रायसेन। स्थानीय ग्रामीणों सहित समाजसेवी जगदीश मांझी ने विदिशा लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से परमेश्वर स्थित बेतवा नदी पर पक्की सीढ़ियां घाट निर्माण की मांग की है ग्रामीणों ने बताया कि अभी बेतवा नदी घाट पर ऊबड़ खाबड़ रास्ता है।नहाते समय श्रद्धालु पैर स्लिप होकर गिर जाते हैं ।जिससे वह चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों डॉ टीकाराम लोधी तुलसी मेहरा ने बताया कि उनकी यह मांग सालों से की जा रही है ।लेकिन किसी ने गंभीरता से सुनवाई नहीं की है। अब विदिशा रायसेन के सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ,क्षेत्रीय बीजेपी विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी से उनको जायज मांग पूरी होने की उम्मीद है। मांग करने वालों में अशोक सेन राधेलाल सेन रघुवीर लोधी आदि शामिल हैं।
Next Story