- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen: प्रदेश में...
मध्य प्रदेश
Raisen: प्रदेश में बढ़ी ठंड, स्कूल समय और अभिभावकों में नाराजगी
Gulabi Jagat
20 Nov 2025 12:10 AM IST
x
Raisen, रायसेन। माह नवंबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने से अब दिन के समय भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। हालाकि नवंबर के तीसरे सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया।, लेकिन अब तीसरा सप्ताह हल्के कोहरे, तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं से सराबोर नजर आ रहा है, जिससे सर्दी का असर ज्यादा नजर आने लगा है।
सर्दी का असर बढ़ते ही सरकारी अभिभावकों द्वारा प्रायवेट स्कूलों का समय बदलने की भी मांग उठा ई जाने लगी है। अभिभावकों का कहना है क शहर में कई निजी स्कूल अब भी 7 से लेकर 8 बजे से ही शुरू हो रहे हैं, जिससें बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही है। विशेषकर छोटे बच्चों को, ऐसे में स्कूलों का समय बदला जाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों का समय सुबह 9 बजे के बाद होना चाहिए।
नवंबर महीने का तीसरा सप्ताह चल रहा है और सर्दी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। स्थिति ये है कि पिछले 4 दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर बना हुआ है। जिसके चलते रात के साथ ही सुबह देर तक भी गलन बढऩे लगी है। इसके बावजूद जिले में स्कूलों के समय में बदलाव नहीं हुआ है,।जिसके चलते सुबह-सुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। जबकि प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला जा चुका है।अभिभावकों ने कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा, डीईओ डीडी रजक से सुबह की पाली के स्कूलों का समय परिवर्तन की मांग की है।उनका यह भी कहना है कि तेज ठंड पड़ने से छोटे बच्चे बीमार होने लगे हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर अटका रहा। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते माहौल में गलन बढ़ गई है। हालांकि नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान मिला जुला रहा।लेकिन दूसरे सप्ताह और तीसरा सप्ताह से सर्दी ने जोर पकड़ा और फिलहाल तीसरा सप्ताह तक पूरी तरह रंगत में आ चुका है। यही वजह है कि 16 नवंबर से सर्दी का मौसम पूरी तरह से अपना असर दिखने लगा है। हालांकि नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड ,जिला अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव दिए जाते थे। नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव जलाने के लिए कंडे लकड़ियाँ भी उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन इस बार अभी तक ऐसा नहीं हुआ है जबकि आधी सर्दी का समय निकल चुका है।
TagsRaisenप्रदेशठंडस्कूलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





