मध्य प्रदेश

महर्षि भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा रायसेन शहर, विप्र महिला शक्ति ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

Gulabi Jagat
11 May 2024 1:13 PM GMT
महर्षि भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा रायसेन शहर, विप्र महिला शक्ति ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
x
रायसेन। भगवान विष्णु के छठवें अवतार कहे जाने वाले महर्षि भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले भर में विभिन्न आयोजन हुए। विप्र समाज ने विशेष पूजन-अर्चन व हवन कर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से मनाया। जिला मुयालय पर शाम को सर्व ब्रह्म समाज कल्याण समिति रायसेन द्वारा द्वारा परशुराम जयंती पर बाजेगाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।इसके पूर्व यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में शुक्रवार को सभी बटुकों ने भगवान परशुराम का पूजन कर यज्ञोपवीत धारण किया एवं भिक्षा के लिए नगर भ्रमण पर निकले। भगवान के जन्मदिन पर सुबह नौ बजे श्री परशुराम वाटिका में समाज के सभी लोगों द्वारा भगवान श्री परशुराम का अभिषेक पूजन एवं हवन संपन्न किया गया।
शोभायात्रा माता भगवती मन्दिर इंडियन चौराहे से महामाया चौक सागर भोपाल तिराहे गंजबाजार से पाटनदेव होते हुए संस्कार बिहार कालोनी भगवान परशुराम मन्दिर पहुंच समाप्त हुई।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में विप्रजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्री भगवान परशुराम के नारों से शहर गुंजायमान हुआ। करीब दो घंटे तक आयोजित इस शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों की बरसाकर जोरदार स्वागत किया। यात्रा का समापन किया गया।शोभायात्रा में नरेश चन्द्र चतुर्वेदी, ब्रजेश राकेश चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी राजेन्द्र दुबे सोमवारा दामोदर तिवारीश्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन अध्यक्ष कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, संदीप दुबे, विकास शर्मा, वकील संघर्ष शर्मा, शैलेंद्र शर्मा युवा नेता अंशुल शर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, राममोहन चतुर्वेदी विनय मोहन शर्मा जितेंद्र शर्मा, गंगू शर्मा मोनू शर्माआदि शामिल हुए।
Next Story