- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen: रबि फसलों की...
मध्य प्रदेश
Raisen: रबि फसलों की बोवनी के बाद बदलेगा मौसम, आसमान पर छाए हल्के भूरे रंग के बादल
Gulabi Jagat
20 Oct 2024 6:21 PM IST
x
Raisen रायसेन। इस बार जिले में भले ही औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया है। बारिश से इस बार अक्टूबर की शुरूआत में ही मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। अब लोगों को दिन में हल्की सी गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि शाम से मौसम सुहाना होने लगा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह पहले तक 25 डिग्री के आसपास रहने वाला जिले का न्यूनतम तापमान अब 21 से 22 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह से शाम तक सुहाने मौसम का आनंद मिल रहा है। वहीं दिन का तापमान में भी उतार-चढ़ाव के बीच 31 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अब तापमान में लगातार कमी आएगी। पखवाड़े के बाद हल्की सर्दी की संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को सुबह और शाम के मौसम से खुश दिखाई दे रहे है।
Tagsरायसेनरबि फसलबोवनीमौसमRaisenRabi cropsowingseasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





