- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सोशल मीडिया पर...
मध्य प्रदेश
सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी वीडियो वायरस, मंदिर के बाहर लहरा रहा था युवक तलवार, गिरफ्तार
Gulabi Jagat
13 March 2025 9:18 PM IST

x
Raisen। मध्यप्रदेश में कट्टरपंथ तेजी से पैर पसार रहा है। हिंदुओं के खिलाफ कट्टरपंथी सोच मुस्लिम युवाओं में कैसे फैल रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लीजिए। मध्य प्रदेश के रायसेन के सिलवानी का रहने वाला साजिद खान सोशल मीडिया पर सरेआम मंदिर के बाहर तलवार लहराते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है ।वहीं हिंदुओं को चेतावनी दे रहा है इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो हिंदुओं पर राज करने की बात कह रहा है। इसके वीडियो और इसके बोल बताते हैं कि इसके दिमाग में कट्टरपंथी विचारधारा का खून तेजी से दौड़ रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने देखा तो इसके खिलाफ हिंदुओं में भारी आक्रोश पैदा हो गया।बताया जाता है कि युवक किसी इस्लामिक कट्टरपंथी दल से जुड़ा है।पुलिस को इससे पूछताछ कर मामला का खुलासा कर देना चाहिए।इसके खिलाफ कड़ी कानूनी भी करना चाहिए। आनन फानन में सिलवानी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही साजिद खान के सुर बदल गए और हिंदुओं से गिड़गिड़ाकर माफी मांगता नजर आया। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने साजिद के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में सिलवानी पुलिस से हैंडोवर किया है। आरोपी का नाम साजिद मंसूरी पिता स्वर्गीय सुलेमान मंसूरी खान बगिया मोहल्ला वार्ड नंबर 1 मस्जिद के पास सिलवानी का रहने वाला है। साजिद ने मोहर्रम पर ये वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गये थे । यह आपत्तिजनक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो सिलवानी में बनाए गए थे ।और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर प्रसारित किये गए थे। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि साजिद किस कट्टरपंथी संगठन के संपर्क में था।
वही दूसरे वीडियो में हरे कपड़े पहनकर दो पिस्तौलों का प्रदर्शन कर रहा है। आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी में दर्जनों वीडियो अपलोड किए थे । जिनमें देश और हिन्दू विरोधी गतिविधियों को दर्शाया गया है। शिकायत होने पर आरोपी ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया है। वही क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस द्वारा आरोपी के विरूध्द धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रकरण पंजीबद्ध होने से क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
टीआई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि सिलवानी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर किया था। क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई है। वही पुलिस के समक्ष आरोपी गिड़गिड़ाकर सभी से माफी मांगने लगा।
Tagsसोशल मीडिया पर कट्टरपंथी वीडियो वायरसमंदिरयुवकतलवारगिरफ्तारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





