- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- क्वांटम म्यूचुअल फंड...
मध्य प्रदेश
क्वांटम म्यूचुअल फंड का नया ऑफिस, मध्य भारत में विस्तार की ओर कदम
Shantanu Roy
17 March 2026 5:48 PM IST

x
Indore. इंदौर। क्वांटम एसेट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (क्वांटम एएमसी) ने आज इंदौर में अपने नए ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया। यह पहल मध्य भारत में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम् कदम मानी जा रही है। इस शुरुआत के साथ कंपनी देश के तेजी से बढ़ते क्षेत्रीय बाजारों में अपना दायरा बढ़ाने और बड़े महानगरों से बाहर निवेशकों से संबंधों को मजबूत करने के अपने प्रयास को भी आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर सीमांत शुक्ला, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्वांटम एएमसी, ने कहा, "इंदौर में आंत्रप्रेन्योरियल एनर्जी और वित्तीय समझ का ऐसा अनोखा मेल दिखाई देता है, जो लंबे समय से मध्य भारत के कारोबारी समुदाय की पहचान रहा है। शहर की मजबूत व्यापारिक परंपरा, बढ़ता प्रोफेशनल आधार और अनुशासित बचत की बढ़ती संस्कृति इसे क्षेत्र में हमारी मौजूदगी बढ़ाने के लिए स्वाभाविक विकल्प बनाती है। हम इंदौर को मध्य भारत में निवेशकों की भागीदारी के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखते हैं। इस नए ऑफिस के जरिए हम निवेशकों और अपने साझेदारों के साथ और नज़दीक से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही पारदर्शी, रिसर्च आधारित और दीर्घकालिक निवेश समाधान देना जारी रखेंगे।"
मध्य प्रदेश अब म्यूचुअल फंड के लिए एक मजबूत बाजार के रूप में उभर रहा है। राज्य से म्यूचुअल फंड एयूएम 1.26 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है, जिसमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहर आगे हैं। विगत 13 वर्षों में इन शहरों में एमएफ-टू-डिपॉजिट अनुपात चार गुना से अधिक बढ़ा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर लगभग तीन गुना वृद्धि से भी ज्यादा है। यह स्पष्ट करता है कि निवेशकों का रुझान अब तेजी से म्यूचुअल फंड की ओर बढ़ रहा है। इस परिदृश्य में इंदौर की भूमिका खास है। दिसंबर 2025 तक शहर में म्यूचुअल फंड का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएयूएम) लगभग 36,076 करोड़ रुपए रहा, जो राज्य के कुल म्यूचुअल फंड एसेट्स का करीब 29% है। यह बड़ा हिस्सा प्रदर्शित करता है कि मध्य भारत में निवेशकों की भागीदारी, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और वित्तीय सलाह से जुड़ी गतिविधियों के लिए इंदौर एक महत्वपूर्ण और तेजी से उभरता केंद्र बनता जा रहा है।
इंदौर का मजबूत आंत्रप्रेन्योरियल माहौल, सक्रिय व्यापारिक नेटवर्क और तेजी से बढ़ता सेवा क्षेत्र मिलकर यहाँ ऐसे निवेशक समुदाय को बढ़ावा दे रहे हैं, जो वित्तीय मामलों को समझता है और निवेश के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक होता जा रहा है। इस शुरुआत के साथ क्वांटम एएमसी ने मध्य भारत में अपनी उपस्थिति को और भी मजबूत किया है, जिससे मध्य प्रदेश और आसपास के बाजारों में निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ सीधे संपर्क बढ़ेगा। यह विस्तार क्षेत्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही यह उसकी अनुशासित और दीर्घकालिक निवेश सोच पर आधारित रणनीति को भी बढ़ावा देता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





