मध्य प्रदेश

छह लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की तैयारी, 15 March से शुरू होगी खरीदी

Gulabi Jagat
16 March 2025 10:12 PM IST
छह लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की तैयारी, 15 March से शुरू होगी खरीदी
x
Raisen। इस समर्थन मूल्य पर गेंहू भंडारण के लिए वेयरहाउस को ही खरीदी केंद्र बनाए हैं।इस साल 6 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीदी की जाएगी।समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए 56509 किसानों ने पंजीयन कराए हैं।
चार से सात दिनों में होगा इस बार भुगतान.....
आधार नंबर को मोबाइल से लिंक कराने के साथ ही बायोमेट्रिक सुविधा किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। सभी खरीदी केन्द्रों पर बायोमेट्रिक डिवाइस लगाई जा रही। नई व्यवस्था के तहत किसान द्वारा बेची गई उपज का भुगतान आधार नंबर से लिंक खाते में ही पहुंचेगा। जिले के सभी किसानों को खाता नंबर आधार से लिंक कराने का सुझाव दिया गया है। किसान की उपज तुलाई के बाद वेयर हाउस में पहुंचते ही हैंडलिगं चालान बनाकर केन्द्र प्रभारी को स्वीकृति पत्रक के लिए दिया जाएगा। केन्द्र प्रभारी की स्वीकृति के बाद ऑनलाइन सिस्टम से नागरिक आपूर्ति निगम रायसेन द्वारा ईपीओ जारी किया जाएगा। इसके बाद चार से सात दिनों में किसान को भुगतान कराने का दावा किया जा रहा है।
जहां मर्जी हो वहां बेच सकेंगे उपज....
पहले जहां किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए केन्द्रों का निर्धारण किया जाता था।वहीं अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। अब किसान पोर्टल पर स्वयं स्लॉट बुकिगं कर अपने घर और खेत-खलिहान से नजदीकी केन्द्र वेयर हाउस पर गेहूं की तुलाई करा सकेंगे। जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी और परिवहन का खर्च भी बचेगा। स्लॉट बुकिगं के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी पुरषोत्तम पटेल द्वारा किसानों को मैसेज पहुंचाया जाएगा। जो सात दिनों तक वैध रहेगा और इस अवधि में उन्हें गेहूं तुलाई करवाना होगा।
वेयर हाउस में बने खरीदी केन्द्रों पर किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मिले। वहीं उपज का भुगतान चार से सात दिनों में कराया जाएगा। केन्द्रों पर उपज का एफएक्यू जांचने के लिए उपकरण रखे जाएंगे।
Next Story