- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Pratapgarh: 19 अप्रैल...
मध्य प्रदेश
Pratapgarh: 19 अप्रैल को भारतीय संविधान दिवस मनाएंगे प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि
Gulabi Jagat
15 April 2025 10:48 PM IST
x
Raisen। जिले की तहसील सिलवानी के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्र प्रतापगढ़ में 19 अप्रैल शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से हैं प्रतापगढ़ के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने हेलीपैड बनाया जाएगा और बताया जा रहा है कि प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल प्रतापगढ़ में अवधेश बरेवाआदिवासी के घर कच्चे खपरैल नुमा में पहुंचेंगे ।जहां राज्यपाल पटेल भोजन करेंगे और आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा भाषा संस्कृति की झलक के बीच कई आयोजन में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन को लेकर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी पंकज कुमार पांडे और जिला पंचायत की सीईओ अंजू पवन भदोरिया सिलवानी एसडीएम पीसी शाक्य तहसीलदार उपस्थित हुए ।और आयोजन की तैयारी को लेकर जिम्मेदारों अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर विश्वकर्मा एसडीएम शाक्य ने बताया कि भारत के संविधान के 75 वें गौरवशाली दिवस को लेकर यह आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के गौरवशाली भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी आयोजित होगी। और गरीब दलित आदिवासी सहित पिछले और तमाम सभी वर्ग के लोग इस अनूठे आयोजन में शामिल होंगे ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलित आदिवासियों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को निखरना और उन्हें आगे बढ़ाना है।
TagsPratapgarh19 अप्रैलभारतीय संविधान दिवसप्रदेशराज्यपाल मंगू भाई पटेलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





