मध्य प्रदेश

6 किलोग्राम गांजा और अवैध शराब का परिवहन करते हुए Police ने आरोपी को दबोचा

Gulabi Jagat
24 May 2025 12:03 AM IST
6 किलोग्राम गांजा और अवैध शराब का परिवहन करते हुए Police ने आरोपी को दबोचा
x
Raisenरायसेन। जिले की मंडीदीप पुलिस द्वारा आरोपी के पास से छह किलो गांजा और अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा।दो आरोपी भाई भनक लगते ही फरार हो गए हैं।इससे साफ जाहिर हो रहा है।जिले की इस औधौगिक नगरी मंडीदीप में गांजे की खेप लगातार आ रही है। रायसेन एसपी पंकज पांडे एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा।
मंडीदीप पुलिस ने 6 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार दो भाई फरार। मालूम हो कि रायसेन पुलिस ने मंडीदीप क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 किलो 420 ग्राम गांजा और अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसके दो सगे भाई फरार हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एसडीओपी ओबेदुल्लागंज शीला सुराणा भी मौजूद थे। एसपी पाण्डेय ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई 22 मई को मंडीदीप और औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर की पुलिस टीम ने की थी।
लाखों की नशीली वस्तुएं बरामद...
पुलिस टीम ने मिर्ची चौराहा क्षेत्र से आरोपी गोलू साहू (34) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.42 किलो गांजा, 59 क्वार्टर देशी लाल शराब, 16 क्वार्टर देशी सफेद शराब और 5 बियर की बोतलें बरामद हुईं। जब्त गांजे की कीमत करीब 2.64 लाख रुपए और शराब की कीमत 7,530 रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से 8,780 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं।
आरोपी तीनों भाई नशे के सौदागर हैं....
पुलिस पूछताछ में गोलू ने बताया कि उसके भाई रोहित और रवि साहू भी इस अवैध धंधे में शामिल हैं। दोनों पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोलू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। तीनों भाइयों पर पहले से ही मारपीट, धमकी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। रोहित साहू मंडीदीप थाने की गुंडालिस्ट में शामिल है।
Next Story