मध्य प्रदेश

Panna: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Sarita
21 Jun 2025 8:17 AM IST
Panna: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
x
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे 39 जिसे आजकल 'हादसों का हाईवे' कहा जाता है, पर हादसों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 39 पर्यावरण बैरियल के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब देर रात पर्यावरण बैरियल स्मृति वन के पास क्रॉसिंग के दौरान सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसका मुख्य कारण एनएच 39 सड़क के साइड शोल्डर हैं जो 2 से 3 फीट गहरे हैं। जिसके कारण दो वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान लगातार हादसे हो रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई| बताया जा रहा है कि छतरपुर से लखनऊ जा रहा सीमेंट से भरा ट्रक सड़क संकरी होने और साइड शोल्डर न भरे होने के कारण पर्यावरण बैरियल स्मृति वन की पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ढलान अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बड़ी खाई में पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरा सीमेंट नाले में बिखर गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे
स्थानीय
लोगों ने बताया कि चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। मंडला घाटी से पन्ना तक ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले कुछ महीनों में इस स्थान पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। घाटी की खड़ी ढलान, घुमावदार मोड़ और संकरी खराब सड़क, सड़क के साइड शोल्डर का न भरा होना इन हादसों की मुख्य वजह मानी जा रही है।
Next Story