- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: बंदरों का आतंक,...

x
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के धाम मोहल्ले में करीब चार दिनों से आतंक फैला रहे एक शरारती बंदर को स्थानीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार दोपहर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस मामले के संबंध में बताया गया है कि पन्ना शहर के पुराने पन्ना बीडी कॉलोनी क्षेत्र के लोग करीब 2 महीने से बंदरों के आतंक से परेशान थे।लेकिन एक बंदर पिछले चार दिनों से पन्ना शहर के धाम मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहा था। हालांकि, अब तक इस बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था।
लेकिन लोगों को देखते ही यह उनके पीछे भागने लगता था, जिससे लोग डर जाते थे। इसलिए किसी भी घटना से पहले ही इस बंदर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया और जंगल में ले जाकर वहीं छोड़ दिया।
TagsPannaबंदरोंआतंकPannamonkeysterror जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





