मध्य प्रदेश

Panna:टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत

Sarita
30 May 2025 6:44 AM IST
Panna:टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत
x
Panna पन्ना: डॉ मोहन यादव के आज पन्ना पहुंचने से पहले ही मध्य प्रदेश के एक जिले से बड़ी खबर आई है. जहां पन्ना टाइगर रिजर्व के उत्तर वन मंडल अंतर्गत उमरझाला बीट में एक बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बाघिन की उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है. इस घटना ने वन विभाग सहित प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. चिंता की बात यह है कि पिछले 15 दिनों के अंदर पन्ना टाइगर रिजर्व में कुल 4 वन्य प्राणियों की मौत हो चुकी है, जिससे वन्य प्राणी संरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं|
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. लेकिन डीएफओ के मुताबिक बाघों के बीच संघर्ष की आशंका है. बाघिन की मौत की खबर के बाद उत्तर वन मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही अन्य वन्य प्राणियों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है|
Next Story