मध्य प्रदेश

Panna: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से ज्यादा घायल

Sarita
9 Jun 2025 9:45 AM IST
Panna: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से ज्यादा घायल
x
Panna पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार ने बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी को भीषण हादसे का शिकार बना दिया. ताजा जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गए, जब तेज रफ्तार से चल रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया|
जानकारी के मुताबिक यह घटना 7 और 8 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जब बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी बंधी कला निवासी चंद्रभान आदिवासी की बारात लेकर टिल्हा इंटवा जा रही थी. यह तय गति सीमा से कहीं ज्यादा रफ्तार से चल रही थी. घायलों के मुताबिक वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन कई बार पलटा. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं, जबकि करीब 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
Next Story