- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna: जेके सीमेंट...
मध्य प्रदेश
Panna: जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा,दो मजदूरों की मौत
Sarita
30 Jan 2025 12:22 PM IST

x
Pannaपन्ना: पन्ना स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मचान गिर गया, जिससे 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हो गए। कंपनी सूत्रों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एंबुलेंस भी मौके पर हैं, हालांकि घायल मजदूरों को अभी अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है। वहीं मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में लगी हुई हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में लगा हुआ है।
TagsPannaजेके सीमेंट प्लांटहादसामौतPannaJK Cement Plantaccidentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





