मध्य प्रदेश

e-KYC न कराने पर 5 हजार से ज्यादा लोगों के नाम समग्र आईडी से हटे

Gulabi Jagat
2 Nov 2025 9:31 PM IST
e-KYC न कराने पर 5 हजार से ज्यादा लोगों के नाम समग्र आईडी से हटे
x
Raisen, रायसेन। नगर पालिका परिषद रायसेन में ईकेवायसी नहीं कराने लगभग 5 हजार से ज्यादा हितग्राहियों के नाम समग्र आईडी से काटे जा चुके हैं।जिससे राशन कार्ड बनवाने,पेंशन और छात्रवृत्ति प्रभावित हो रही है।दोबारा नाम जुड़वाने में लोगों को पसीना छूट रहा है।
लोकसेवा केंद्रों पर भीड़, सर्वर ठप से लोग लगा रहे चक्कर...
जून महीने में समग्र-आइडी को आधार से लिंक कराने ईकेवायसी के लिए लोग नगर पालिका परिषद पहुंच रहे हैं।इसके अलावा जून महीने में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लोक सेवा केंद्रों पर पहुंची थी।वर्ष 2011 की जनसंख्या जनगणना के आधार पर रायसेन शहर की आबादी 40 हजार से ज्यादा बताई जाती है।
प्रशासन का दावा और नागरिकों की शिकायतें....
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाम स्थायी रूप से नहीं कटे हैं, बल्कि ई-केवाईसी पूरी होने तक समग्र-रिकॉर्ड एक्टिव नहीं है। सत्यापन पूरा होते ही नाम वापस जोड़े जाएंगे। स्थानीय निवासी प्रशांत धाकड़,, मोनिका ठाकुर, अमजद खान का कहना है कि समग्र आइडी अपडेट कराना आसान नहीं है। कई बार नपा के चक्कर काटने पड़ते हैं। कियोस्क से ई-केवाइसी कराने या समग्र को आधार से लिंक कराने के बाद सत्यापन के लिए नपा कार्यालय आना पड़ता है। यहां भी सर्वर की परेशानी होती है।
वापस नाम जुड़वाने में छूट रहे पसीने....
निष्क्रिय हुए लोगों को पुन: सक्रिय कराने में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। लोकसेवा केंद्रों और एमपी ऑनलाइन कियोस्कों पर भीड़ बढ़ रही है। सर्वर की चाल भी धीमी है। बुजुर्गों और ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट न पढऩे की शिकायतें, और समग्र-रिकॉर्ड व आधार नंबर में विसंगतियों के कारण बार-बार सत्यापन न होना प्रमुख समस्याएं बताई जा रही हैं। कई नागरिकों का कहना है कि वे कई बार केंद्र गए, पर ई-केवाइसी नहीं हो पाई।
तालाब मोहल्ला निवासी सुनीता बताती हैं कि बड़ी बेटी की समग्र आइडी को आधार से लिंक कराने के लिए स्कूल से बोला गया। सर्वर स्लो बंद होने के कारण तीन दिन तक ई-केवाइसी नहीं हुई। चौथे दिन जब कियोस्क सेंटर से यह प्रक्रिया शुरू हुई तो पता चला कि छोटी बेटी का नाम समग्र आईडी से कट चुका है।जबकि2022 में बनी समग्र आईडी में दोनों बेटियों के नाम दर्ज हैं।नगर पालिका परिषद कार्यालय के नजदीक एक कियोस्क सेंटर पर खड़े रामप्रताप कुशवाह ने बताया कि ईकेवायसी कराने आए हैं।यहां आने पर पता चला किघर के दो सदस्यों के नाम समग्र आईडी से हट गए हैं।दोनों के नाम फिर से जुड़वाने पड़ेंगे।
समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया पिछले चार-पांच महीनों से चल रही है। हैरानी की बात यह है कि समग्र आईडी से कई लोगों के नाम कट गए हैं जिन्हें दोबारा से लिस्ट में लगाने के लिए पसीना छूट रहा है।नपा सूत्रों के मुताबिक अभी तक समग्र आईडी की ईकेवायसी नहीं कराने से बड़ी संख्या में लोगों के नाम उड़ गए हैं।जिससे राशन, पेंशन और स्कालरशिप के लाभ से लोग वंचित हो रहे हैं।हम आपको यह बता दें कि शासन प्रशासन के जिम्मेदारों ने यह निर्देश दिए थे कि समग्र आईडी से आधार कार्डलिंक कराना अब अनिवार्य हो गया है।जिन लाभार्थियों द्वारा निर्धारित समय से पूर्व नहीं कराईउनके नाम समग्र पोर्टल से हट गए हैं।
इनका कहना है....
जिनके नाम समग्र आईडी पोर्टल से लिंक नहीं हुए हैं।उन्हें इकेवायसी कराना अनिवार्य है।अधिकृत रूप से नपा परिषदसे समग्र आईडी से करीबन5 हजार के नाम कट चुके हैं। मनुकान्त चौरसिया समग्र प्रभारी नपा परिषद
Next Story