मध्य प्रदेश

खराब मौसम के बीच मंडी में 12 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक, किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर

Gulabi Jagat
1 Nov 2025 8:38 PM IST
खराब मौसम के बीच मंडी में 12 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक, किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर
x
रायसेन।शनिवार को कृषि उपज मंडी में धान की रिकार्ड आवक हुई।ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइनें लगी रहीं।शनिवार को शाम तक12000 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज हुई। किसानों का कहना है कि मौसम में नमी के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित हुई है।
रायसेन जिले में शनिवार को भी खराब मौसम के बावजूद धान की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई है। दशहरे मैदान स्थित मंडी में एक ही दिन में 12,740 क्विंटल धान पहुंची। व्यापारियों ने धान की खरीद 1500 से 3050 रुपए प्रति क्विंटल तक की। किसान कम दाम मिलने के बावजूद, बारिश की आशंका के चलते अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं।
खराब मौसम से दाम हुए कम, किसान चिंतित....
किसानों को अपनी उपज के कम दाम मिलने से चिंता है। किसानों का कहना है कि मौसम में नमी के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसकी वजह से उन्हें वे सही दाम नहीं मिले, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। पिछले एक हफ्ते से जिले में मौसम खराब बना हुआ है। हालांकि, पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण बारिश की आशंका बनी हुई है।
शनिवार को धान की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई हैं।वहीं शुक्रवार को धान की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई हैं।
बारिश के डर से कटाई तेज, मंडी में बढ़ी आवक....
इसी खराब मौसम को देखते हुए, किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है। इसका सीधा असर गल्ला मंडियों में बढ़ती आवक के रूप में दिख रहा है। किसानों को इस कारण भी अपनी उपज को मजबूरन कम दाम में बेचना पड़ा।
सोयाबीन की तुलाई भी जारी....
रायसेन मंडी के साथ-साथ जिले की अन्य अनाज मंडियों में भी ज्यादा आवक दर्ज हुई है। धान के अलावा कई और कृषि उपज,सोयाबीन की आवक में भी वृद्धि हुई है। इन दिनों मंडियों में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की तुलाई का कार्य भी जारी है।
Next Story