- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Onkareshwar News:...
मध्य प्रदेश
Onkareshwar News: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान कर किए बाबा के दर्शन
Sarita
11 July 2025 11:28 AM IST

x
Onkareshwar News : देशभर में प्रसिद्ध श्रावण मास शुक्रवार से शुरू हो गया है। इधर, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में आज से शुरू हुए श्रावण मास के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां सुबह से ही शिव भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए स्नान करते नजर आए। नर्मदा में स्नान के बाद ये भक्त भोले बाबा का ध्यान भी करते नजर आए।
खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में 12 ज्योतिर्लिंगों में चौथा ज्योतिर्लिंग स्थित है। इसी के चलते सावन माह के पहले दिन बाबा ओंकार के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे हैं। पवित्र तीर्थ नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मां नर्मदा में स्नान कर अपने मन को शुद्ध किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए। मान्यता है कि सावन माह के प्रथम दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा ओंकार के दर्शन का लाभ लेंगे, वहीं इससे पूर्व ये सभी श्रद्धालु मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर तन-मन को पवित्र करते हैं।
द्वादश ज्योतिर्लिंग स्रोत के अनुसार, ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग संयुक्त रूप से द्वादश ज्योतिर्लिंगों में चौथा स्थान रखते हैं। मां नर्मदा से घिरे ॐ आकार के पर्वत पर निर्मित यह अति प्राचीन मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती का शयन स्थल माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव दिनभर संपूर्ण ब्रह्मांड में विचरण करते हैं। लेकिन वे तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में स्थित ओंकार पर्वत पर ही शयन करते हैं। यही कारण है कि यहां भगवान ओंकारेश्वर की शयन आरती की जाती है।
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आज श्रावण मास का प्रथम दिन है और यहां पहले से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भगवान भोलेनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ये भक्त सुबह 4:00 बजे से ही कतारों में खड़े हैं। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रावण मास होने के कारण प्रशासन ने पहले ही सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली थीं। दर्शन व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए गए थे।
TagsOnkareshwarओंकारेश्वरश्रद्धालुओंबाबादर्शनOnkareshwarOmkareshwardevoteesBabadarshan जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





